अपराध
16 Jul, 2026

विशेष अभियान में 25 गिरफ्तार, 690 लीटर से अधिक शराब जब्त

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर 690 लीटर से अधिक शराब, तीन मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो जब्त की तथा वारंटों का निष्पादन करते हुए वाहन जांच में जुर्माना भी वसूला।

बक्सर, 16 जुलाई।

जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बक्सर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में हत्या के एक, धोखाधड़ी के दो और दुष्कर्म के एक मामले के आरोपित भी शामिल हैं।

अभियान के दौरान शराब तस्करी से जुड़े मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छह मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 668.89 लीटर विदेशी और 21.2 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके साथ ही तीन मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 44 वारंट और नौ कुर्की वारंट का निष्पादन किया। वारंट के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके अलावा वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़