न्यायपालिका
16 Jul, 2026

आईएसआईएस सहयोगी राकिब अंसारी को पांच साल की सजा

लखनऊ की एनआईए विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े मामले में दोष स्वीकार करने के बाद राकिब इमाम अंसारी को पांच वर्ष के कारावास और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

लखनऊ, 16 जुलाई।

लखनऊ स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए राकिब इमाम अंसारी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सुनवाई के दौरान आरोपित ने न्यायालय के समक्ष अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार कर लिए।

विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल की अदालत में अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस मामले की शुरुआत तीन नवंबर 2023 को एटीएस अलीगढ़ की ओर से गोमतीनगर स्थित एटीएस थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट से हुई थी। जांच के दौरान मुंबई के काला चौकी थाने में दर्ज एक अन्य मामले की जानकारी भी सामने आई, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया।

विवेचना में शाहनवाज और रिजवान अली के संबंध में जानकारी जुटाते समय जांच एजेंसियों को पता चला कि दोनों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया कि रिजवान अली विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था, लेकिन एक छात्र संगठन के संपर्क में रहकर संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, राकिब अंसारी भी अन्य आरोपितों के संपर्क में था और उन लोगों के साथ मिलकर प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में शामिल था।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में 17 गवाह पेश किए। गवाहों के बयान के आधार पर अदालत के समक्ष यह पक्ष रखा गया कि आरोपित नए लोगों को संगठन से जोड़ने और गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित साजिश में शामिल थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान राकिब इमाम अंसारी ने न्यायालय में आवेदन देकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद अदालत ने उसे पांच वर्ष के कारावास और छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़