अंतरराष्ट्रीय संबंध
16 Jul, 2026

कतर के अमीर से पीएम मोदी की बात, पूर्व अमीर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत कर पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए भारत-कतर संबंधों में उनके योगदान को याद किया।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से दूरभाष पर बातचीत कर पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और कतर के संबंधों को नई मजबूती देने में पूर्व अमीर की भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने पूर्व अमीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का भारत के प्रति विशेष लगाव था और कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति उनका स्नेह भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में दिए गए उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पूर्व अमीर की विरासत भविष्य में भी भारत और कतर के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को और सशक्त बनाने में उनकी सोच महत्वपूर्ण आधार बनी रहेगी।

कतर के ‘फादर अमीर’ के रूप में पहचान रखने वाले शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके सम्मान में भारत सरकार ने सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन सहित सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखा गया।

प्रधानमंत्री इससे पहले भी शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें दूरदर्शी नेता और भारत का सच्चा मित्र बता चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान हुई अपनी मुलाकात को भी स्मरण किया था और कतर के विकास में उनके योगदान की सराहना की थी।

इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी दोहा पहुंचे। उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात कर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट कीं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश भी उन्हें सौंपा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़