Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
22 Jul, 2026

रादुविवि अवमानना प्रकरण: राज्यपाल का नाम हटाने की मांग, हाईकोर्ट में आवेदन

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े अवमानना मामले में राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगूभाई पटेल का नाम पक्षकारों की सूची से हटाने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

जबलपुर, 22 जुलाई।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े अवमानना प्रकरण में राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगूभाई पटेल का नाम पक्षकारों की सूची से हटाने के लिए बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस आवेदन पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

मामला डॉ. आर.बी. दुबे द्वारा दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है। इससे पहले हाईकोर्ट की एकलपीठ ने प्रारंभिक सुनवाई के दौरान राज्यपाल एवं कुलाधिपति सहित विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्यपाल का नाम याचिका से हटाने के लिए आवेदन दाखिल किया है।

याचिका के अनुसार, डॉ. आर.बी. दुबे की नियुक्ति वर्ष 2000 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विधि विभाग में रीडर पद पर हुई थी। उन्होंने वर्ष 2006 में अपना त्यागपत्र दिया था, जिसे बाद में वापस लेने का दावा किया गया। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।

याचिकाकर्ता का कहना है कि जनवरी 2026 में हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सेवानिवृत्ति संबंधी सभी लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसी आधार पर अवमानना याचिका दायर की गई है।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा ने बताया कि राज्यपाल का नाम याचिका से हटाने के लिए आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है, जिस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़