Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

पीएफआई के फरार आरोपी को एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया

एनआईए ने श्रीनिवासन हत्या मामले में वांछित पीएफआई के एक फरार आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया, जो सऊदी अरब से भारत लौटा था।

नई दिल्ली, 23 जुलाई।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के श्रीनिवासन हत्या मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़ा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुहम्मदअली केपी के रूप में हुई है। वह पीएफआई का पलक्कड़ जिला अध्यक्ष रह चुका है। एनआईए ने उसे गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हिरासत में लिया, जब वह सऊदी अरब के रियाद से भारत लौटा। एजेंसी के अनुसार वह पिछले चार वर्षों से वहीं छिपा हुआ था। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपितों की संख्या 67 हो गई है।

एनआईए ने बताया कि मुहम्मदअली केपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार वह हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल था और 16 अप्रैल 2022 को श्रीनिवासन हत्या में शामिल हमलावरों को उसने शरण भी दी थी।

एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी किया गया था।

जांच के अनुसार पीएफआई कैडरों ने श्रीनिवासन की हत्या को अंजाम दिया था। एनआईए का कहना है कि जांच में सामने आया कि संगठन वर्ष 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश के तहत आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए संगठन ने अलग-अलग विंग और इकाइयों का गठन किया था।

जांच एजेंसी के अनुसार पीई विंग के माध्यम से शारीरिक शिक्षा और योग प्रशिक्षण की आड़ में हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाता था। रिपोर्टर्स विंग संभावित लक्ष्यों की जानकारी जुटाने का कार्य करता था, जबकि सर्विस टीम हमलों को अंजाम देती थी।

एनआईए ने यह मामला सितंबर 2022 में दर्ज किया था। जांच में यह भी सामने आया कि पीएफआई अपने कार्यालयों, परिसरों और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल हिंसक उग्रवाद और जिहाद फैलाने के लिए कर रहा था। मामले की जांच अभी जारी है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़