Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

लंच के बाद तीन छात्र लापता, तलाश जारी

अलवर के एक निजी स्कूल से लंच ब्रेक के बाद कक्षा 7 के तीन छात्र लापता हो गए हैं और 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

अलवर, 23 जुलाई।

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल से कक्षा 7 के तीन छात्र लंच ब्रेक के बाद लापता हो गए। घटना 22 जुलाई की है। स्कूल प्रशासन की सूचना पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुटी है, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

लापता छात्रों में 13 वर्षीय योगेश प्रजापत पुत्र बुधराम प्रजापत निवासी ढाढोली (एमआईए थाना क्षेत्र) तथा उसके सहपाठी उमेश और अक्षय मीणा पुत्र विक्रम मीणा शामिल हैं। तीनों नेहरू नगर स्थित हरदेव दास उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र हैं। इनमें दो छात्र स्कूल के पास ही रहते हैं, जबकि योगेश करीब 12 किलोमीटर दूर से बस के जरिए स्कूल आता है।

योगेश के चाचा भूरेलाल प्रजापत ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लंच ब्रेक हुआ था। इसके बाद तीनों छात्र दोबारा कक्षा में नहीं पहुंचे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों के स्कूल परिसर से बाहर निकलने की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि जानकारी लेने पर भी उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

विद्यालय के निदेशक अनिल शर्मा ने बताया कि दो छात्र प्रतिदिन लंच के समय घर भोजन करने जाते थे। आशंका है कि तीसरा छात्र भी उनके साथ चला गया। लंच समाप्त होने के बाद जब तीनों छात्र वापस नहीं लौटे तो शिक्षकों ने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में तीनों छात्र पीछे के गेट से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन पुलिस और परिजनों को हरसंभव सहयोग दे रहा है।

स्कूल के अन्य छात्रों से पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि लापता छात्र आपस में खाटूश्यामजी जाने की चर्चा कर रहे थे। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और बच्चों की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़