Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

50 हजार का इनामी शराब तस्कर पंजाब से गिरफ्तार

प्रयागराज एसटीएफ ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामले में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

प्रयागराज, 23 जुलाई।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र के बयानाखेड़ा-16 गांव का निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू है। उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ की टीम ने उसे पंजाब के मोहाली स्थित जिरकपुर मेट्रो चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कई वर्षों से अवैध शराब की तस्करी करता रहा है। उसके खिलाफ पंजाब, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी और कानपुर नगर सहित कई स्थानों पर आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी पुलिस से बचने के लिए ट्रकों में शराब की खेप को अंडे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पराली और आलू जैसे सामानों के बीच छिपाकर विभिन्न राज्यों में पहुंचाता था।

जांच एजेंसी के मुताबिक वर्ष 2023 में अमेठी के कमरौली क्षेत्र से आरोपी के गिरोह के सदस्यों को अवैध अंग्रेजी शराब और ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी वर्ष प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में भी भारी मात्रा में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया था। इस मामले में आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को नवाबगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़