शिमला, 23 जुलाई।
शिमला पुलिस ने कमरे से तीन लैपटॉप चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों लैपटॉप भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को छोटा शिमला थाना में मल्याणा निवासी अमित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके कमरे से तीन लैपटॉप चोरी हो गए हैं।
मामले की जांच के दौरान छोटा शिमला थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान कुल्लू जिले के निरमंड निवासी कार्तिक सिंह (26) पुत्र संसार सिंह की कथित संलिप्तता सामने आई।
इसके बाद पुलिस टीम ने 22 जुलाई को मनीमाजरा स्थित चंडीगढ़ में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों लैपटॉप बरामद कर लिए गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।












