Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
23 Jul, 2026

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अधिकारों और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

भोपाल, 23 जुलाई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके अधिकारों और कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

गुरुवार को जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रम, कौशल और समर्पण से नए भारत के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में महान विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। संगठन 'राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित' के मूल मंत्र के साथ कार्य करता है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़