नई दिल्ली, 23 जुलाई।
सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने स्वयं जानकारी दी कि उन्हें तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत है।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए संदेश में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार और शरीर में तेज दर्द है। उन्होंने लिखा कि अब तक वह दर्द की दवा लेकर काम कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि लोग उन्हें आज जंतर-मंतर पर न देख पाएं तो इसके लिए क्षमा करें। उन्होंने बताया कि स्वस्थ होने के लिए उन्हें कुछ घंटे आराम की आवश्यकता है और शाम तक वह फिर से विरोध-प्रदर्शन स्थल पर लौटने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही सीजेपी ने पहले 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया था। इसके बाद 20 जुलाई को बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे छात्र शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।











