Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
23 Jul, 2026

असम बाढ़ पर अमित शाह की समीक्षा, 80 से अधिक लोग अब भी लापता

असम में बाढ़ की स्थिति पर अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से चर्चा कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया, वहीं 80 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

गुवाहाटी, 23 जुलाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से बातचीत कर असम बाढ़ के मौजूदा हालात की जानकारी ली। राज्य में अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 80 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए गए हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बातचीत के दौरान अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्य व पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए केंद्र का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल असम पहुंचेगा।

उधर, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरे दिन भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते रहे। उन्होंने गोलाघाट जिले में हालात का निरीक्षण किया और नुमलीगढ़ तथा गोलाघाट के कमारबंधा स्थित भास्कर सीनियर बेसिक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात की और वहां चल रहे राहत कार्य की भी समीक्षा की।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़