Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी

नोएडा में निजी बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर 67 वर्षीय बुजुर्ग से 53 लाख 15 हजार 930 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

नोएडा, 28 जुलाई।

थाना साइबर क्राइम में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निजी बैंक से लोन दिलाने का भरोसा देकर साइबर ठगों ने उनसे 53 लाख 15 हजार 930 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी निवासी सुभाषित सरकार को निजी कारणों से ऋण की आवश्यकता थी। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें सरकारी बैंक से लोन नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने निजी बैंक से ऋण लेने का प्रयास शुरू किया।

इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी बातचीत मुनव्वर हुड्डा नाम के व्यक्ति से हुई। उसने 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर निजी बैंक से लोन दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि जल्दी ऋण स्वीकृत कराने का झांसा देकर आरोपी ने अलग-अलग खातों में कई किस्तों में कुल 53 लाख 15 हजार 930 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़