श्रीनगर, 28 जुलाई।
घाटी के शोपियां और अनंतनाग जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधिकारी समेत कम से कम 11 सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए हैं। पहली घटना में सोमवार देर रात पुलिस और सीआरपीएफ का बंकर वाहन फिसल गया, जिससे उसमें सवार जवान जख्मी हो गए।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दूसरी घटना पहलगाम क्षेत्र की है जहां एक अनियंत्रित पिक-अप वैन आईटीबीपी के अस्थायी बंकर से टकरा गई। इस टक्कर की चपेट में आने से आईटीबीपी के जवान और चालक घायल हो गए, हालांकि अधिकारियों ने इस दुर्घटना में किसी भी तरह के षड्यंत्र से साफ इनकार किया है।
















