बनिहाल, 28 जुलाई।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लांबर टोल प्लाजा के निकट एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली इनोवा गाड़ी और उसके पंजीकरण नंबर की बिनाह पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















