Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

सिलीगुड़ी में 1600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, किराये के मकान से दो युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी के शालबाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 1600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

सिलीगुड़ी, 28 जुलाई।

शालबाड़ी क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान सौरभ शर्मा और स्वराज राय के रूप में हुई है। दोनों पिछले लगभग तीन महीने से शालबाड़ी के वृंदावन इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने किराये के मकान में पिछले कुछ दिनों से युवाओं की लगातार आवाजाही देखी थी। इससे संदेह होने पर सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और इलाके में निगरानी तेज कर दी।

सोमवार रात पुलिस ने संदिग्ध किराये के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक बैकपैक से करीब 1600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़