Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
04 Aug, 2026

ग्वालियर बनेगा राष्ट्रीय टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब : ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन मध्यप्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

मुंबई, 04 अगस्त।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय है और भारत की विकास यात्रा का केंद्रीय आधार बनने की पूरी क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश टेलीकॉम और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन देश की औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने निवेशकों के लिए उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिससे राज्य में निवेश की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से ग्वालियर को राष्ट्रीय टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य की बेहतर कनेक्टिविटी, भूमि की उपलब्धता और निवेश-अनुकूल नीतियां उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा रही हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर की भौगोलिक स्थिति उसे उत्तर और मध्य भारत का रणनीतिक औद्योगिक केंद्र बनाती है। उन्होंने कहा कि अब 'मेक इन इंडिया' के साथ 'मेक इन एमपी' को भी नई गति देने का समय है।

उन्होंने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के विकास से निवेश, नवाचार और बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही मुंबई इन्वेस्टर्स मीट भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सिंधिया ने उद्योग जगत से मध्यप्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि ग्वालियर से शुरू हुई यह पहल देश के टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र के लिए नए दौर की शुरुआत साबित होगी और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़