Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
04 Aug, 2026

16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा, जहां प्रवेश केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, 04 अगस्त।

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इस अवधि में उद्यान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। आगंतुकों को प्रवेश शाम 5 बजे तक ही मिलेगा। रखरखाव कार्य के कारण प्रत्येक सोमवार को उद्यान बंद रहेगा।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों और शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को शिक्षकों के लिए विशेष प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

अमृत उद्यान में प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के समीप स्थित गेट संख्या-35 से होगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए केवल ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। इच्छुक आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर पहले से स्लॉट आरक्षित करना होगा। किसी भी तिथि के लिए बुकिंग उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद कर दी जाएगी। मौके पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबी, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतल, शिशुओं के दूध की बोतल और छाता ले जा सकेंगे। इनके अलावा अन्य किसी वस्तु को परिसर के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा के लिए परिसर में पेयजल, प्राथमिक उपचार केंद्र, वर्षा आश्रय और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर निःशुल्क शटल सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्यान भ्रमण के दौरान आगंतुक बाल वाटिका, प्लूमेरिया गार्डन, बरगद उपवन, बोनसाई गार्डन, बैबलिंग ब्रुक्स, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन सहित कई आकर्षक स्थलों का अवलोकन कर सकेंगे।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़