Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
04 Aug, 2026

अफ्रीकी स्वाइन फीवर के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित

आईसीएआर द्वारा विकसित अफ्रीकी स्वाइन फीवर की भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र को समर्पित किया।

नई दिल्ली, 04 अगस्त।

देश के पशुपालन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने अफ्रीकी स्वाइन फीवर के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को आईसीएआर के स्थापना दिवस समारोह में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे।

अफ्रीकी स्वाइन फीवर सूअरों में फैलने वाला अत्यंत घातक वायरल रोग है, जिसमें मृत्यु दर 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। भारत में इसका पहला मामला वर्ष 2020 में सामने आया था। इसके बाद विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में बड़ी संख्या में सूअरों की मौत हुई, जिससे हजारों पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

आईसीएआर के अनुसार वर्ष 2020 और 2021 के दौरान असम में इस बीमारी के कारण सूअरों की मौत और उन्हें नष्ट किए जाने से लगभग 276 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं मिजोरम में वर्ष 2025 तक इस बीमारी से 11,382 से अधिक परिवार प्रभावित हुए और करीब 982 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति दर्ज की गई। इन परिस्थितियों ने देश में प्रभावी स्वदेशी समाधान की आवश्यकता को और अधिक स्पष्ट किया।

आईसीएआर के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिकों ने एमए-104 सेल लाइन आधारित लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन विकसित की है। यह वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपयुक्त है और इसके निर्माण की लागत भी अपेक्षाकृत कम रहेगी।

वैक्सीन के सुरक्षा, प्रभावशीलता, आनुवंशिक स्थिरता और फील्ड ट्रायल सहित सभी आवश्यक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। इसे आठ सप्ताह से अधिक आयु के स्वस्थ सूअरों को एक मिलीलीटर की खुराक के रूप में लगाया जाएगा तथा 14 दिन बाद बूस्टर डोज दी जाएगी।

आईसीएआर का कहना है कि इस स्वदेशी वैक्सीन से सूअरों की मृत्यु दर में कमी आएगी, पशुपालकों की आर्थिक हानि घटेगी और देश की जैव सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही भारत कम लागत वाली अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन का वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकेगा।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़