Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
04 Aug, 2026

भोपाल जनसुनवाई में पहुंचे 183 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भोपाल में आयोजित जनसुनवाई में 183 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 04 अगस्त।

जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में कुल 183 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रियंक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण तय समय-सीमा के भीतर किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुमित पांडेय, महेंद्र कवचे, पी.सी. शाक्य, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़