Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
04 Aug, 2026

मध्यप्रदेश नई औद्योगिक पहचान की ओर, निवेशकों से मुख्यमंत्री का आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मित्र पार्क, बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर मध्यप्रदेश नई औद्योगिक पहचान स्थापित कर रहा है तथा निवेशकों से प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

मुंबई, 04 अगस्त।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मित्र पार्क सहित कई बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से मध्यप्रदेश नई औद्योगिक पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'मेक इन एमपी' को राष्ट्रीय स्तर का औद्योगिक अभियान बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर की उत्कृष्ट सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी उसे टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का मजबूत केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में एमएसएमई से लेकर भारी उद्योगों तक सभी क्षेत्रों के लिए निवेश की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। सरकार की प्राथमिकता उद्योगों के विस्तार के साथ अधिक से अधिक रोजगार सृजन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में आयोजित रोड शो के माध्यम से मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों को उद्योग जगत तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। राज्य की बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत संरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियां निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़