Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
04 Aug, 2026

कांवड़ मेले के छठे दिन हरिद्वार से 34 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगाजल लेकर रवाना

हरिद्वार में कांवड़ मेले के छठे दिन 34 लाख से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना हुए, जबकि अब तक यात्रा शुरू करने वाले कांवड़ियों की संख्या एक करोड़ 43 लाख से अधिक हो चुकी है।

हरिद्वार, 04 अगस्त।

श्रावण मास के कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। मेले के छठे दिन मंगलवार को 34 लाख 15 हजार से अधिक कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार शाम तक हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रस्थान करने वाले शिवभक्तों की कुल संख्या एक करोड़ 43 लाख 25 हजार से अधिक पहुंच गई है।

मंगलवार को हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल भरकर अपनी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की और विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हुए।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की टीमें पूरे मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटी रहीं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण प्रक्षालन कर उनका स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ भी किया तथा मेले की व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित यात्रा मार्गों का पालन करने, पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने तथा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़