Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

एक्सक्लूसिव
04 Aug, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किशोर कुमार की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भारतीय संगीत और सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

भोपाल, 04 अगस्त।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके भारतीय संगीत जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश का गौरव रहे किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज और विलक्षण प्रतिभा के बल पर भारतीय सिनेमा तथा संगीत जगत को गीतों की ऐसी अमूल्य विरासत दी, जो आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार के गीत मनोरंजन जगत की अमूल्य धरोहर हैं।

उल्लेखनीय है कि किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। वह भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायक, अभिनेता और संगीतकारों में शामिल रहे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को हजारों लोकप्रिय गीत दिए और अपनी बहुमुखी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई।

पार्श्व गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें आठ बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गायन के साथ-साथ उन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय और शानदार कॉमेडी से भी दर्शकों के बीच विशेष स्थान बनाया।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़