Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
04 Aug, 2026

भुवनेश्वर में होगी ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक, प्रह्लाद जोशी करेंगे नेतृत्व

भुवनेश्वर में पांच से सात अगस्त तक आयोजित होने वाली ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में शिक्षा सहयोग, कौशल विकास, नवाचार और अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली, 04 अगस्त।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत शिक्षा मंत्रालय पांच से सात अगस्त तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक और तीसरी ब्रिक्स वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल होंगे। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के शिक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार बैठक में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) के माध्यम से कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप सहयोग, शैक्षणिक योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता तथा अकादमिक नेतृत्व क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 का विषय ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ रखा गया है। मंत्रालय के अनुसार यह विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत जनकेंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर आधारित है।

मंत्रालय ने बताया कि यह मंत्रीस्तरीय बैठक ब्रिक्स शिक्षा ट्रैक के तहत आयोजित बैठकों की श्रृंखला का अगला चरण है। इससे पहले अप्रैल 2026 में वरिष्ठ अधिकारियों की दो बैठकें आयोजित की गई थीं, जबकि जुलाई में ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड की बैठक भी संपन्न हुई थी। इन बैठकों में मंत्रीस्तरीय सम्मेलन के एजेंडे और प्राथमिकताओं पर महत्वपूर्ण सहमति बनी।

इससे पहले तीन और चार अगस्त को नई दिल्ली में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के नेतृत्व में ब्रिक्स टीवीईटी संगोष्ठी और ब्रिक्स टीवीईटी सहयोग गठबंधन की संयुक्त प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों का उद्देश्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और कार्यबल तैयार करने के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान युवाओं की भागीदारी और जन-से-जन संपर्क को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से 'मॉडल ब्रिक्स' पहल शुरू की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को ब्रिक्स की कार्यप्रणाली, कूटनीति, बहुपक्षीय सहयोग और सर्वसम्मति आधारित निर्णय प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़