Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
04 Aug, 2026

मप्र में अगस्त-सितम्बर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा, दो बार होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

मध्य प्रदेश सरकार ने पात्र हितग्राहियों को अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री 31 अगस्त तक एकमुश्त वितरित करने तथा दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।

भोपाल, 04 अगस्त।

मध्य प्रदेश में पात्र हितग्राहियों को अगस्त और सितम्बर माह की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक किया जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही 15 अगस्त तक राशन का शत-प्रतिशत उठाव पूरा कर सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के पात्र परिवारों को प्रति परिवार 35 किलोग्राम गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं प्राथमिकता परिवार श्रेणी के हितग्राहियों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम राशन दिया जाएगा। दोनों श्रेणियों के प्रत्येक परिवार को एक किलोग्राम नमक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन के माध्यम से अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री वितरित करते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इससे वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से उचित मूल्य दुकानों तक समय पर राशन पहुंचाया जाए। उन्होंने वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री की आपूर्ति और वितरण की नियमित निगरानी की जाए। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धम-र्कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़