Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
05 Aug, 2026

सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

जौनपुर के बरगुदर पुल पर युवती की साइकिल और चप्पल मिलने के बाद सई नदी में कूदने की आशंका के बीच पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों की संयुक्त टीम लगातार खोज अभियान चला रही है।

जौनपुर, 05 अगस्त।

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित बरगुदर पुल से बुधवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती के सई नदी में कूदने की आशंका के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। घटनास्थल पर युवती की साइकिल और चप्पल मिलने के बाद इलाके में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार डीह जहाँनिया गांव निवासी मुन्ना लाल प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बरगुदर पुल पर पहुंच गए। पुल पर युवती की साइकिल और चप्पल मिलने से नदी में छलांग लगाने की आशंका और गहरा गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों के सहयोग से सई नदी में खोज अभियान शुरू कराया गया। नदी के दोनों किनारों पर भी लगातार तलाश की जा रही है ताकि युवती का कोई सुराग मिल सके।

घटना के दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस-प्रशासन के साथ राहत एवं खोज अभियान में सहयोग करते रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी युवती की तलाश में जुटे हुए हैं और अभियान लगातार जारी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला नदी में छलांग लगाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई पता नहीं चल सका था और पुलिस, गोताखोरों तथा ग्रामीणों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई थी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़