Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
05 Aug, 2026

निलंबन के विरोध में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे सपा विधायक

विधानसभा में विधायक इंजीनियर सचिन यादव के निलंबन के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायक दूसरे दिन भी विधान भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लखनऊ, 05 अगस्त।

उत्तर प्रदेश विधान भवन परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने बुधवार को भी समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे रहे। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

मंगलवार को विधानसभा में हुए हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के विरोध में पहले दिन धरना शुरू किया गया था, जो बुधवार को भी जारी रहा।

धरने में शिवपाल यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे सहित समाजवादी पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेता विधान भवन परिसर में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराते रहे।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों के हाथों में सरकार के विरोध में लिखे गए पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टरों में राम मंदिर चढ़ावा, किसानों से जुड़े मुद्दों, महिलाओं, युवाओं और छात्रों की समस्याओं का उल्लेख किया गया। धरने पर मौजूद विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़