मंत्रालय की सबसे ऊपरी मंजिल का एक कक्ष इन दिनों खास चर्चा में है। वजह यह कि वहां बैठने वाले साहब ज्यादा दिन टिकते नहीं।
इस बार भी नए साहब के पदभार संभालने से पहले शुभचिंतकों ने पूजा-पाठ और नारियल फोड़ने की सलाह दे डाली। मगर साहब ठहरे तर्कवादी, इसलिए उन्होंने कर्म पर भरोसा जताया। अब देखना यह है कि यहां तंत्र भारी पड़ता है या मंत्र।














