Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
05 Aug, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों के आवागमन पर रोक लगाई है और निर्धारित मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

बागपत, 05 अगस्त।

श्रावण मास में जारी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। बुधवार को जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस के अनुसार मवीकलां कट बैरियर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग से ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। प्रमुख कट प्वाइंट और बैरियरों पर पुलिस की लगातार निगरानी और जांच की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें। यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अन्य श्रद्धालुओं और यात्रियों का सम्मान करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने कहा कि एक्सप्रेसवे जैसे तेज रफ्तार मार्गों पर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित और निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़