Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

जलपाईगुड़ी में नशीले पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में टैबलेट और कफ सिरप जब्त

जलपाईगुड़ी के मालबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट और कफ सिरप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जलपाईगुड़ी, 06 अगस्त।

जिले के मालबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान डामडिम क्षेत्र से एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय शाहजाद मोहम्मद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात डामडिम के नीचू बाजार स्थित महाजाति कॉलोनी इलाके में छापेमारी की गई। अभियान का नेतृत्व मालबाजार थाना प्रभारी ने किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रतिबंधित टैबलेट और कफ सिरप जब्त किए।

छापेमारी के समय मालबाजार की बीडीओ प्रगति बनर्जी और संयुक्त बीडीओ तौफिक अली भी मौके पर मौजूद रहे। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़