Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

सिलीगुड़ी में 60 किलो गांजा बरामद, तस्करी से पहले दो आरोपित गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में एनजेपी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई कर 60 किलो गांजा बरामद किया और तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

सिलीगुड़ी, 06 अगस्त।

एनजेपी थाना पुलिस ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए करीब 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान उकिल मियां और संतोष रवि दास के रूप में हुई है। दोनों कूचबिहार के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद गुरुवार को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलबाड़ी के जियागंज इलाके में एक छोटे यात्री वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन की डिक्की से करीब 60 किलो गांजा बरामद किया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा कूचबिहार के दिनहाटा से सिलीगुड़ी के रास्ते दूसरे राज्यों में तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपितों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़