मध्य प्रदेश
06 May, 2026

सुरक्षा बलों में भर्ती के  लिये 11 मई तक कर सकते हैं आवेदन

मध्यप्रदेश सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के तहत ओबीसी युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए नि:शुल्क 45 दिन का प्रशिक्षण, भोजन, स्टायपेंड और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

भोपाल, 06 मई।

मप्र सरकार ओबीसी वर्ग के युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके तहत शुरू की गई 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026' में 45 दिन का आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा। योजना से प्रदेश के 4000 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 मई शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ओबीसी युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी योग्य युवाओं से आवेदन करने की अपील की।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑफलाइन है। फॉर्म विभाग की से डाउनलोड किए जा सकते हैं या 20 चयनित जिलों में स्थित सहायक संचालक कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म 11 मई या उससे पहले जमा करना होगा। योजना के लिए पात्रता में मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना, ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) श्रेणी में होना, 12वीं पास होना और शारीरिक मापदंड पूरा करना अनिवार्य है। पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और महिलाओं की 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए। चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।

प्रशिक्षण दौरान युवाओं को नाश्ता, भोजन और अध्ययन सामग्री निशुल्क मिलेगी। पुरुषों को 1 हजार रुपए और महिलाओं को 1,100 रुपए मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। महिलाओं के लिए कुल सीटों में 35 प्रतिशत आरक्षित हैं। प्रशिक्षण में प्रतिदिन 4 घंटे सैद्धांतिक विषय और 3 घंटे शारीरिक कसरत कराई जाएगी। योजना 20 जिलों के 40 केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़