सुलतानपुर, 04 मई
सुलतानपुर जनपद के धम्मौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनकेपुर में एक छात्रा द्वारा कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक कार्रवाई पूरी की। बताया गया कि ग्राम बनकेपुर से इफ्तिखार अहमद ने सूचना दी थी कि उनकी लगभग 17 वर्षीय भतीजी ने कमरे के भीतर पंखे से दुपट्टे के माध्यम से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मौके पर थाना पुलिस बल तत्काल पहुंचा और घटनास्थल की जांच की गई। इसके बाद फॉरेंसिक यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी की गई।
पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।





.jpg)
.jpg)




.jpg)
