हिमाचल प्रदेश
07 May, 2026

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर को नए भवन की तलाश, किराए पर लिया जाएगा परिसर

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने कार्यालय और आवास के लिए लगभग 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले स्वतंत्र भवन की मांग की है, जिसे जून 2026 से पट्टे पर लिया जाएगा।

हमीरपुर, 07 मई।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने अपने कार्यालय एवं आवासीय उपयोग के लिए लगभग 900 से 950 वर्गमीटर या करीब 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले भवन की आवश्यकता जताई है।

जानकारी के अनुसार इस भवन का स्वरूप स्वतंत्र होना चाहिए, ताकि कार्यालय की गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। प्रारंभिक तौर पर यह भवन जून 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर लिया जाएगा, जिसके बाद किराए में तीन-तीन वर्ष के अंतराल पर वृद्धि की जाएगी।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि इच्छुक भवन मालिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष नंबर 01972-222214 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़