कांकेर, 16 मई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वावधान में बस्तर संभाग के केशकाल में आयोजित होने वाला तेलीन सत्ती माता महोत्सव अब निर्धारित तिथि में परिवर्तन के बाद 17 मई के स्थान पर 20 मई को आयोजित किया जाएगा।
जिला साहू संघ कांकेर के अध्यक्ष बंशीलाल साहू द्वारा यह जानकारी दी गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह महोत्सव 20 मई को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर सभी संबंधित सदस्यों से प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।














.jpg)
.jpg)