प्रशासनिक खबरें
09 May, 2026

निर्माणाधीन प्लॉट से लाखों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन प्लॉट से रेत और निर्माण सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 09 मई।

थाना रातीबड़ पुलिस ने निर्माणाधीन प्लॉट से रेत, गिट्टी, लोहे और अन्य निर्माण सामग्री की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार फरियादी ने रातीबड़ क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदकर मकान निर्माण कार्य शुरू कराया था। 2 मई 2026 को जब वह निर्माण स्थल पर पहुंचे तो वहां लगे कॉलम टूटे हुए मिले और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री गायब पाई गई। इसमें एक ट्रक रेत, एक ट्रक गिट्टी, सेंट्रिंग प्लेट और अन्य सामग्री शामिल थी। इसके अलावा बदमाशों ने मौके पर लगी 5000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में सलाउद्दीन खान, देशराज अहिरवार और योगेन्द्र शर्मा उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़