अपराध
08 May, 2026

हॉस्टल में दो मालियों की हत्या, सिर कुचलकर वारदात

नोएडा के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी फैल गई, पुलिस तीसरे फरार साथी की तलाश में जुटी है।

नोएडा, 08 मई

नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे से दो मालियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की हत्या सिर कुचलकर किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद उनके साथ रहने वाला तीसरा साथी लापता है, जिस पर हत्या के बाद फरार होने का शक जताया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मेरठ निवासी 42 वर्षीय शीशपाल और 45 वर्षीय इंद्र के रूप में हुई है। इनके साथ काम करने वाला अभिषेक घटना के बाद से गायब है और उसकी तलाश में पुलिस सक्रिय है।

जानकारी के अनुसार, तीनों सीताराम इंस्टिट्यूट के पास स्थित निर्माणाधीन हॉस्टल में माली का काम करते थे और वहीं बने कमरे में रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुरुवार रात तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अभिषेक ने दोनों पर भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों के सिर पर गंभीर वार कर हत्या की गई है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़