अपराध
08 May, 2026

क्लिनिक में छिपा नशे का कारोबार उजागर, 1268 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

नगरोटा बगवां में क्लिनिक की आड़ में चल रहे प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 1268 टैबलेट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला, 08 मई।

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। एक निजी क्लिनिक पर की गई छापेमारी में प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने जानकारी दी कि पुलिस टीम कछियारी क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान सूचना मिली कि 53 मील से योल मार्ग पर स्थित एक स्किन और ऑर्थो क्लिनिक में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमानुसार क्लिनिक पर दबिश दी। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों और ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। इनमें ट्रमाडोल के 300 कैप्सूल, क्लोनाजेपम की 900 टैबलेट और अल्प्राजोलम की 68 टैबलेट शामिल थीं। आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने सभी प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगरोटा बगवां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़