शेयर बाज़ार
15 May, 2026

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख, अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बाद एशिया में दबाव

वैश्विक शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला, जहां अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी दर्ज की गई, वहीं एशियाई बाजारों में व्यापक दबाव और गिरावट का माहौल रहा, जिससे वैश्विक निवेश धारणा प्रभावित हुई।

नई दिल्ली, 15 मई।

वैश्विक शेयर बाजारों से आज मिश्रित संकेत सामने आए। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख देखने को मिला, जबकि एशियाई बाजारों में आज अधिकांशतः गिरावट का दबाव दिखाई दिया।

तकनीकी शेयरों में आई मजबूती के चलते अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में लगातार तेजी बनी रही, जिससे वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370.26 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,063.46 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77 प्रतिशत यानी 7,501.24 अंक पर पहुंचकर सत्र समाप्त हुआ। नैस्डेक 232.88 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,635.22 अंक पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 116.02 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,947.44 अंक पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,372.93 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,082.27 अंक पर और डीएएक्स इंडेक्स 319.45 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,456.26 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का दबाव हावी रहा। नौ बाजारों में से छह में गिरावट दर्ज हुई, जबकि दो सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में रहे। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स अवकाश के कारण स्थिर रहा। गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,789.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,183.06 अंक पर पहुंचा। दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 794.05 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,860 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग इंडेक्स 238.04 अंक यानी 0.90 प्रतिशत टूटकर 26,151 अंक पर आ गया। कोस्पी इंडेक्स में भारी कमजोरी दर्ज हुई और यह 275.66 अंक यानी 3.45 प्रतिशत गिरकर 7,705.75 अंक पर पहुंच गया। ताइवान वेटेड इंडेक्स 252.67 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,499.08 अंक पर है। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,534.48 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,991.78 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़