राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवती ने बताया कि 7 मई की शाम वह घर के पीछे स्थित बड़ली की ओर शौच के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में गांव का घीसालाल प्रजापति मिला और उसने उसे जबरन अपने खेत की ओर ले जाने का प्रयास किया, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने यह बात अपने परिवार को बताई तो वह उसे जान से खत्म कर देगा, इस डर के कारण पीड़िता पहले सहमी रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी घीसालाल के खिलाफ धारा 64(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है, घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है, साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।















