हरियाणा
11 Apr, 2026

यमुनानगर में स्वच्छता को लेकर बड़ी पहल, वार्ड समितियों को मिली नई जिम्मेदारियां

यमुनानगर में वार्ड समितियों की कार्यशाला में स्वच्छता, नागरिक भागीदारी और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

यमुनानगर, 11 अप्रैल।

यमुनानगर नगर निगम की ओर से स्वच्छता जनभागीदारी अधिनियम 2008 के तहत गठित वार्ड समितियों की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में किया गया। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई, जिसमें वार्ड स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वच्छता अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से वार्डों में नागरिक सुविधाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने, आमजन की भागीदारी को बढ़ाने और शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस रणनीति अपनाने पर चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समितियों के गठन, उनकी कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों तथा नागरिक सहभागिता के महत्व को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर बताया गया कि वार्ड समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, स्ट्रीट लाइट और नालों की नियमित देखरेख में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं को समय पर नगर निगम तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान में भी सहयोग कर सकती हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए कचरे के पृथक्करण, गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जीरो वेस्ट पहल तथा जनजागरूकता अभियानों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को इस अभियान की सफलता के लिए अनिवार्य बताया गया।

कार्यक्रम में वार्ड-07 स्थित जीरो वेस्ट सेंटर में संचालित एमआरएफ और कंपोस्ट प्लांट का उल्लेख करते हुए बताया गया कि यहां जैविक कचरे से “मृदु शक्ति” नामक जैविक खाद तैयार की जा रही है। इस अवसर पर पार्षदों और समिति सदस्यों को यह खाद वितरित भी की गई।

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी समान दायित्व है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़