न्यायपालिका
13 May, 2026

जुबीन गर्ग हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

जुबीन गर्ग हत्याकांड के मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर गौहाटी उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी, जहां पहले फास्ट ट्रैक कोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है।

गुवाहाटी, 13 मई।

जुबीन गर्ग हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर आज गौहाटी उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। इस मामले पर कानूनी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

फास्ट ट्रैक अदालत द्वारा कई बार जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद आरोपी ने अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। आज की सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल में चार्जशीट पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखकर बाद में 30 अप्रैल को जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ शर्मा की जमानत भी फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़