मध्य प्रदेश
29 Apr, 2026

7 मई को कांग्रेस करेगी महाचक्का जाम, किसानों के मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान

किसानों के साथ कथित अन्याय और विभिन्न कृषि समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 7 मई को महाराष्ट्र से राजस्थान सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाचक्का जाम करने का ऐलान किया है।

भोपाल 29 अप्रैल।

किसानों के साथ कथित अन्याय को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि यदि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को तत्काल रोका नहीं गया, तो 7 मई को महाराष्ट्र सीमा से राजस्थान सीमा तक आगरा-बॉम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों के साथ मिलकर महाचक्का जाम किया जाएगा।

यह घोषणा उन्होंने बुधनी में आयोजित किसान आक्रोश सत्याग्रह के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं, इसके बावजूद सबसे अधिक समस्याएं और परेशानियां प्रदेश के किसानों को ही झेलनी पड़ रही हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद की भारी कमी, समर्थन मूल्य पर खरीद में अव्यवस्था, बारदाने की अनुपलब्धता तथा स्लॉट बुकिंग प्रणाली में गड़बड़ियों जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन सभी मुद्दों पर सरकार की उदासीनता के कारण किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़