अपराध
16 Mar, 2026

यमुनानगर में तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत

यमुनानगर में व्यासपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

यमुनानगर, 16 मार्च।

यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र निवासी ललहाड़ी कलां ने पुलिस को बताया कि वह गांव में सीमेंट और हार्डवेयर का काम करता है। शुक्रवार शाम वह अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से व्यासपुर से गांव की ओर लौट रहा था। उनके आगे उसका भतीजा बलजीत सिंह अपनी बाइक पर चल रहा था।

शाम को सोम नदी पुल के पास, गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक, सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल अचानक गलत दिशा में आ गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही उस बाइक ने बलजीत सिंह की मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में बलजीत सिंह को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल को पहले व्यासपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जगाधरी रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार जगाधरी में उपचार के बाद उसे यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार उसे निजी अस्पताल ले गया। बेहतर इलाज की उम्मीद में शनिवार को उसे पंजाब के डेराबसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक हादसे के समय टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का नंबर लोगों ने नोट कर लिया था, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। व्यासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़