अपराध
06 May, 2026

बच्चे के अपहरण व हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एसओजी प्रभारी घायल

हरदोई में बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, कार्रवाई के दौरान एसओजी प्रभारी भी घायल हो गए।

लखनऊ, 06 मई

हरदोई जिले में बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपित बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान एसओजी प्रभारी को भी गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में मक्का के खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि बच्चे का पहले अपहरण किया गया, उसके बाद उसके साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और परिजनों से फिरौती की मांग भी की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया था। मामले में फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मल्लावां क्षेत्र में मौजूद है। घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए आरोपी की पहचान कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र निवासी मेनूर उर्फ शेनूर उर्फ मेहनुद्दीन के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर जांच आगे बढ़ा दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़