भोपाल, 15 मई।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक शर्मा को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी), भोपाल का नया कुलगुरु नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
प्रो. आलोक शर्मा वर्तमान में भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें चार वर्ष की अवधि के लिए आरजीपीवी के कुलगुरु पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्यपाल सचिवालय से जारी जानकारी के अनुसार प्रो. शर्मा का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रदेश के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शामिल है, जहां इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।






.jpg)






