बिहार
15 May, 2026

सरकारी नौकरी का आश्वासन: सुल्तानगंज नगर परिषद के दिवंगत अधिकारी के परिवार को राहत

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य सरकार ने स्वर्गीय नगर परिषद अधिकारी की पत्नी को नौकरी और अन्य सहायता देने का आश्वासन दिया तथा परिवार को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की बात कही।

पटना, 15 मई।

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण कुमार की पत्नी शालू कुमारी और परिजनों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर परिवार की आर्थिक स्थिति और अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार के प्रति सरकार संवेदनशील है और नियमानुसार स्वर्गीय अधिकारी की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें आवश्यक सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके।

इससे पहले भी राज्य सरकार की ओर से स्वर्गीय कृष्ण भूषण कुमार के आश्रितों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़