जम्मू, 15 मई।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने युवा सेवा एवं खेल विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात प्रभारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी तथा शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं का तबादला किया गया है। इसके तहत सुनील कुमार को शोपियां से कठुआ भेजा गया है, जबकि सुनील सिंह सांब्याल को कठुआ से सांबा स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में धर्मवीर सिंह को सांबा से रियासी और जगदीश राज शर्मा को रामबन से जम्मू में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त तरसेम सिंह को रियासी से उधमपुर भेजा गया है। शफकत अहमद, जो अब तक गांदरबल और बारामूला का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें कुपवाड़ा में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
निदेशालय से जुड़े ज़हूर अहमद वानी और मुश्ताक अहमद पम्पोरी को क्रमशः अनंतनाग और बारामूला जिलों में डीवाईएसएसओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्रीनगर में तैनात गुलाम हसन लोन को गांदरबल जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही डोडा, कुलगाम, शोपियां, बडगाम, रामबन और राजौरी सहित कई जिलों में भी अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं। यह आदेश युवा सेवा एवं खेल विभाग के आयुक्त एवं सचिव द्वारा जारी किया गया है।














