प्रशासनिक खबरें
14 May, 2026

भोपाल में एटीएम बैटरी चोरी का बड़ा खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में एटीएम मशीनों से बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 19 वारदातों का खुलासा किया और करीब तीन लाख रुपये का माल बरामद किया।

भोपाल, 14 मई।

राजधानी भोपाल में एटीएम मशीनों से बैटरियां चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की 11 एम्बरान कंपनी की बैटरियां बरामद की गई हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एटीएम मशीनों को निशाना बनाते हुए लगभग 19 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनमें हबीबगंज, चूनाभट्टी, टीलाजमालपुरा, पिपलानी, मिसरोद, कोलार, गोविंदपुरा, टीटी नगर, शाहपुरा, कमला नगर और अशोका गार्डन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

मामले का खुलासा बैंक मैनेजर की शिकायत से हुआ। पंजाब नेशनल बैंक शाहपुरा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि 8 मई की रात बैंक बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। अगले दो दिन अवकाश रहने के बाद 11 मई को जब एटीएम की जांच कराई गई तो उसमें लगी 16 बैटरियां गायब मिलीं।

शिकायत के आधार पर हबीबगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कोहेफिजा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कई घटनाओं को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी सारिम खान, निवासी पुतलीघर, टीलाजमालपुरा, पहले से भी चोरी, धमकी और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस का कहना है कि उससे आगे पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़