भोपाल, 09 अप्रैल।
राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिवों के स्तर के अधिकारियों की तर्ज पर संभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की निगरानी और समीक्षा के लिए डीजी, स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी रेंज स्तर पर पदस्थ आईजी के अलावा पूरे संभाग की कानून व्यवस्था की देखरेख करेंगे।
नए आदेश के तहत आईपीएस वरुण कपूर को भोपाल, उपेंद्र जैन को उज्जैन और स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। यह प्रणाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने के फैसले के बाद प्रभावी की गई है।
गृह विभाग ने बताया कि यूसीसी लागू करने के लिए सभी संभागों में डीजी, स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा के लिए यह सुपरविजन और मॉनिटरिंग का कार्य करेगा। पहले से इंदौर, ग्वालियर और रीवा संभागों में कुछ आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी थी, अब सात और संभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
आईपीएस अधिकारियों के संभागवार प्रभारी:
आईएएस अधिकारियों के संभागवार प्रभारी:
इस नई व्यवस्था से प्रदेश के सभी संभागों में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।


.jpg)




.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
