पटना, 16 फ़रवरी।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को इथेनॉल खरीद, पत्रकार पेंशन और सुखा नशा जैसे मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक श्याम रजक ने बक्सर इथेनॉल प्लांट से इथेनॉल खरीद को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार का कोटा अन्य राज्यों की तुलना में आधा कर दिया गया है और प्लांट बंद होने का खतरा है। इसके चलते मजदूरों के बेरोजगार होने की आशंका है।
इस पर उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि उत्पादन 1060 किलोलीटर प्रतिदिन से बढ़कर 1602 किलोलीटर हो गया है, इसलिए सरकार को अनुबंध के तहत 1060 किलोलीटर ही खरीदना है। केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा गया है।
भाकपा (मार्क्सवादी) के विधायक अजय कुमार ने पत्रकार पेंशन नियमावली 2015 पर सवाल उठाया। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि न्यूनतम सेवा अवधि पूरा करने वाले पत्रकारों को पेंशन दी जा रही है। वर्तमान में केवल 75 पत्रकार पेंशन पा रहे हैं। सरकार इस मामले पर नई समिति बनाकर विचार करेगी।
सहरसा के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने राज्य में बढ़ते सुखा नशे पर सवाल उठाया। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार सुखा नशा के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नारकोटिक्स विभाग का गठन किया गया है और सीमाओं पर डीआईजी स्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)